Type Here to Get Search Results !

मृतक शिक्षामित्र के परिवार को दी गई आर्थिक सहायता

मृतक शिक्षामित्र के परिवार को दी गई आर्थिक सहायता
बेहजम। विकासखंड बेहजम क्षेत्र में दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार की सहायता के लिए शिक्षकों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बीईओ देवेश राय तथा कंपोजिट विद्यालय टेड़वा के समस्त स्टाफ ने मिलकर मृतक शिक्षामित्र ज्ञानेश शुक्ला के परिवार को 65 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

बताया जाता है कि शिक्षामित्र ज्ञानेश शुक्ला का 24 फरवरी को अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया था। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस कठिन समय में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहयोग की भावना दिखाते हुए धनराशि एकत्र की और उनके परिवार को सौंपकर आर्थिक मदद प्रदान की।

बीईओ देवेश राय ने कहा कि ज्ञानेश शुक्ला एक कर्मठ और जिम्मेदार शिक्षामित्र थे। उनके निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी शिक्षक परिवार के साथ खड़े हैं और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।

विद्यालय के शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
WhatsApp Group Join