सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी वर्चुअल कक्षाएं, जेईई-नीट की तैयारी अब आसान
कानपुर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान होने जा रही है। जेईई, नीट, सीयूईटी, बैंकिंग और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्र सीधे IIT और AIIMS के विशेषज्ञों से अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे।
IIT द्वारा विकसित Self Assessment Test and Help for Entrance Exams (साथी) ऐप में जल्द ही लाइव कक्षाएं शुरू की जाएंगी। फिलहाल प्रोजेक्ट ट्रायल के तहत दमन-दीव, पंजाब और पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में ये कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जल्द ही इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है। साथी ऐप पर कोई भी छात्र निःशुल्क पंजीकरण कर सकता है।
शिक्षा मंत्रालय की इस पहल के तहत स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर, मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत लर्निंग टूल्स और बहुभाषी कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा मिल सके।

▼यहाँ पर आप हमें टिप्पणी/कमेन्ट कर सकते हैं। ▼