लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने सत्र 2025-26 के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के चौथे चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। तीसरे चरण की चयन सूची के आधार पर 7 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
अब बची हुई सीटों को भरने के लिए 11 से 15 अगस्त रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन पिछले तीन चरणों में नहीं हुआ है या चयन के बाद भी प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे इस चरण में आवेदन कर सकते हैं।
पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी नए विकल्प भर सकेंगे, जबकि नए उम्मीदवारों को पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। आवेदन केवल वेबसाइट www.scvtup.in पर ही किए जाएंगे।

▼यहाँ पर आप हमें टिप्पणी/कमेन्ट कर सकते हैं। ▼