Type Here to Get Search Results !

कैशलेस इलाज योजना में 5 लाख की सीमा खत्म करने की मांग, 10 अप्रैल को सीएम को भेजेंगे ज्ञापन

कैशलेस इलाज योजना में 5 लाख की सीमा खत्म करने की मांग, 10 अप्रैल को सीएम को भेजेंगे ज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) ने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए लागू कैशलेस चिकित्सा योजना में तय पांच लाख रुपये की सीमा समाप्त करने की मांग उठाई है। रविवार को आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। साथ ही, एक मई (श्रमिक दिवस) पर लखनऊ में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई।

सहकारिता भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सिंह ने की। बैठक में मृतक आश्रित सेवा नियमावली, शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने तथा भर्ती प्रक्रिया में हो रही ढिलाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अशोक निगम, राजेश सिंह, कौशलेश चौधरी, महेश सिंह, कृतार्थ सिंह, आरके वर्मा, गोविंद सिंह, अरविंद वर्मा, पंकज यादव और राम सुरेश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
WhatsApp Group Join