Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री योगी ने संस्कृत सप्ताह पर दी बधाई, कहा- विद्यालयों और घरों में बढ़ाएं भाषा का प्रचार

मुख्यमंत्री योगी ने संस्कृत सप्ताह पर दी बधाई, कहा- विद्यालयों और घरों में बढ़ाएं भाषा का प्रचार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति की मूल नींव है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत का अध्ययन बेहद जरूरी है।
उन्होंने आग्रह किया कि इस अवसर पर हम सभी संस्कृत के महत्व को याद करें, इसके वाङ्मय और अमृतधारा का अनुभव लें तथा विद्यालयों, घरों और समाज में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा के उत्थान और विकास के लिए सदैव तत्पर है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
WhatsApp Group Join