लखनऊ। शासन ने संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर के तीन अधिकारियों को समूह 'क' श्रेणी में अपर शिक्षा निदेशक स्तर पर पदोन्नति दी है। इसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह, विष्णु श्याम द्विवेदी और मनोज कुमार द्विवेदी शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनु सचिव निरंजन प्रसाद की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि इन अधिकारियों को लेवल-13 के पद पर पदोन्नति के साथ वेतनमान प्रदान किया गया है।

▼यहाँ पर आप हमें टिप्पणी/कमेन्ट कर सकते हैं। ▼