शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस बीच प्रधानाध्यापक का चालक रामसहाय बच्चों को पढ़ाते हुए मिला। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले दो वर्षों से न केवल वाहन चालक का काम कर रहा है, बल्कि बच्चों को पढ़ाने का कार्य भी करता है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने प्रधानाध्यापक वीरू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
▼यहाँ पर आप हमें टिप्पणी/कमेन्ट कर सकते हैं। ▼